Friday, August 30, 2019

सचिन ने वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ खेला क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर को दुनिया का महान बल्लेबाज और क्रिकेट का भगवान कहा जाता है | सचिन को  पहले मुंबई की  गलियों में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ क्रिकेट खेलता देखा गया |  जहाँ वरुण धवन ने पहले सचिन के लिए गेंदबाजी की तो बाद में बल्लेबाजी में कुछ हाथ दिखाए | इसी दौरान अभिषेक बच्चन ने भी सचिन के लिए गेंदबाजी करते नजर आये | वरुण धवन जहाँ तेज गेंदबाजी करते नजर आये वहीँ दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने स्पिन गेंदवाजी की |
cricket

अभिषेक बच्चन तो कुछ टाइम खेलकर वहां से चले गए लेकिन वरुण धवन और सचिन तेंदुलकर वहां के स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलते रहे | ये देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गयी लेकिन सचिन और वरुण मैच खेलते रहे | अगर मैच के विजेता की बात की जाये तो बाद में ये मैच बराबर रहा | जहाँ सचिन ने एक ओवर में 15 रन बनाये तो वरुण धवन भी एक ओवर में 15 रन ही बना पाए | वरुण धवन को अंतिम गेंद पर जीतने के लिए 3 रन चाहिए थे लेकिन वो 2 रन ही बना पाए और ये मैच एक मजाकिया अंदाज में समाप्त हुआ |
cricket

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवांन भी कहा जाता है | सचिन ने 1989 में क्रिकेट खेलना चालू किया और 2013 में क्रिकेट अलविदा कह दिया और इन 25 साल के करियर में उन्होंने क्रिकेट का हर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया | चाहे वो सबसे ज्यादा रन हो या फिर सबसे ज्यादा शतक | धोनी की कप्तानी में साल 2011 में वर्ल्ड कप जीत कर उनका सबसे बड़ा सपना भी साकार हुआ | वैसे सचिन अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन वो क्रिकेट हमेशा पसंद करते हैं | और बहुत सारे क्रिकेट इवेंट्स में नजर आते रहते हैं |  

वैसे आपको बता दें एक तरफ जहाँ अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी लीग में व्यस्त हैं वहीँ वरुण धवन भी अपने आने वाले बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं | वरुण धवन की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर बताई जा रही है जिसे जाने माने डांस कोरियोग्राफर रेमो डसूजा बना रहे हैं | जो अगले साल जनवरी में रिलीज़ होगी | 
दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म गुलाब जामुन है जिसे सर्वेश मावरा निर्देशित कर रहे हैं और उसके 2019 में ही रिलीज़ होने की आशंका है | वैसे आजकल वो अपनी प्रो कबड्डी टीम (जयपुर पिंक पैंथर) के साथ ज्यादा ही व्यस्त रहते हैं | 


1 comment: